पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्हेड़ पिपल्यारावजी का सफर मुश्किल

अल्हेड़-पिपल्यारावजी का सफर मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधूरा सीसी रोड बना परेशानी

पिपल्यारावजीसे मनासा पहुंच सड़क खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। सड़क की साइड कट गई है। सड़क पर बनी पुलिया का एप्रोच मार्ग खराब है। वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नीमच रोड पर पुराने मेटरनिटी वार्ड के सामने से अल्हेड़-पिपल्यारावजी पहुंच मार्ग जाता है। दिसंबर 2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मनासा-पिपल्यारावजी मार्ग का निर्माण किया था। डामरीकृत सड़क बनाई थी। सड़क निर्माण कर दिया लेकिन दोबारा सड़क की सुध नहीं ली। रखरखाव के अभाव में सड़क खस्ताहाल है। गड्ढों के कारण लोगों को दिक्कत है। अल्हेड़ के आनंद श्रीवास्तव ने बताया मार्ग पर गड्ढ़े होने से बसों को सड़क से उतारना पड़ता है। बाइक सवार गड्ढे से बचने में लगे रहते हैं। कई बार गड्ढों से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिर जाते हैं। कपड़ा व्यापारी श्याम वसीटा ने बताया कई लोग रोज मनासा आते-जाते हैं। रात में घर लौटते समय वाहन चलाने में सावधानी रखना पड़ती है। जरा-सी चूक से हादसे की आशंका रहती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कार्यालय के अनुसार सड़क के रखरखाव की समय सीमा हो गई है। पेचवर्क के लिए टेंडर जारी करना होगा। सड़क के साथ पुलिया का एप्रोच सुधारा जाएगा।

भास्कर संवाददाता. सिंगोली

नगर के सभी रास्तों में सीसी के लिए यूआईडीएसएसएमटी योजना में कार्य चल रहा है। 2.5 करोड़ से बनने वाले रोड में से 1 करोड़ का कार्य हो चुका है। कुछ रास्तों में सीसी हुआ तो कुछ में कार्य अधूरा है। नीमच नाके से कुमावत कॉलोनी तक बन रहे रोड का कार्य दो महीने से बंद है। रहवासियों को निकलने में परेशानी हो हो रही है। जाे रोड है उनका कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से गिट्टी निकलने लगी है।

जल्दपूरे करवाएंगे रोड

^यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत नगर में सीसी रोड का कार्य चल रहा हैं। चुनावों के चलते कार्य बंद है। जल्द अधूरे रोड का काम करवाएंगे। रोड निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। मधुसूदनचतुर्वेदी, सीएमओ,सिंगोली।

क्रेशर मशीनों की धूल से परेशानी

पखवाड़े भर में डामरीकरण

^मनासासे पिपल्यारावजी सड़क का टेंडर हो गया है। पखवाड़े भर में डामरीकरण कराया जाएगा यशपालजोशी, महाप्रबंधक,एमपीआरडीए, नीमच

नीमच-मनासा मार्ग से अल्हेड़ पहुंच सड़क के किनारे स्टोन क्रेशर मशीनें लगी हैं। इनमें पत्थरों की पिसाई होती है। धू