पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के विश्वास काे विकास से करेंगे पूरा

जनता के विश्वास काे विकास से करेंगे पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सांसद सुधीर गुप्ता ने निवास पर सम्मान किया। उन्होंने कहा जो विश्वास जनता ने प्रकट किया है उसे मिलकर पूरा करेंगे। सभी के परिश्रम से भाजपा को विराट जीत मिली। हमें जनता के विश्वास को विकास से पूरा करना है। उन्होंने कहा वे बतौर सांसद विकास के कार्य में नपा, नप अध्यक्षों और पार्षदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। विकास के लिए धन की कमी आने दी जाएगी और श्रम की। प्रत्येक वार्ड तक विकास होगा।

नपा नीमच के अध्यक्ष राकेश जैन, मनासा नप अध्यक्ष यशवंत सोनी, कुकड़ेश्वर नप अध्यक्ष समरथ पटवा, रामपुरा अध्यक्ष गोविंद सोनी, गरोठ अध्यक्ष अनोखबाई पाटीदार सहित मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रभारियों का साफा बांधकर सम्मान किया। भाजपा नेता राजेंद्र सुराना, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, ईश्वर र|ावत, रेणुका रामावत, विनोद शर्मा, सुनील महाबली सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।