पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के लिए देंगे राशि

अस्पताल के लिए देंगे राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा . सरकारीअस्पताल में मरीजों के परिजन की सुविधा के लिए दो कमरों का निर्माण होगा। इसमें विधायक कैलाश चावला अपनी निधि से दो लाख रुपए देंगे। यह बात शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने रखी। शाम 4 बजे रोकस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अस्पताल में जनभागीदारी से इंटरलॉक टाइल्स लगाने, नगर परिषद से 24 घंटे पानी की सुविधा के लिए नल कनेक्शन लेने, भूमिगत टैंकर बनवाने, आरओ लगाने, वाहन स्टैंड निर्माण, राेकस की दुकानों में राशि भुगतान करने, दवाइयां क्रय करने, पुरानी एंबुलेंस बंद करने के साथ कई मामले रखे। विधायक ने मामले में सहमति देते हुए अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। रोकस सदस्य महावीर गांधी ने बताया रोकस की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए हैं।