जनपद-जिला पंचायत का ईवीएम से चुनाव
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनावों के लिए पहले से तय कार्यक्रमों में आयोग ने फेरबदल किया। चुनाव प्रक्रिया में परिवर्तन के साथ मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया है। सरपंच और पंच के लिए मतपत्र पर चौकड़ी की मोहर लगाकर मतपेटी में वोट डालना होगा। जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान ईवीएम से होगा। पंच-सरपंचों का परिणाम उसी दिन शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम जनपद मुख्यालयों में बाद में घोषित होगा।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सेक्टर ऑॅफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शनिवार को कलेक्टोरेट में उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर कतरोलिया की उपस्थिति में हुआ। मास्टर ट्रेनर डाॅ. संजय जोशी ने प्रशिक्षण दिया। पंचायत चुनाव का समय 7 से 3 रहेगा। जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा। सरपंच पंच का चुनाव मतपत्रों से होगा। प्रथम प्रशिक्षण में नीमच, जावद मनासा के सभी 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया। 3 बजे मतदान समाप्ति के बाद सरपंच पंच के मतों की गणना वहीं मतदान केंद्र पर होगी। जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना विकासखंड मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम पर गुलाबी मतपत्र, जनपद पंचायत सदस्य के मतदान के लिए ईवीएम पर पीला मतपत्र दिखाई देगा। सरपंच का मतपत्र नीला पंच का सफेद रहेगा।