विजय दिवस उत्सव 16 को
नीमच. पूर्वसैनिक सेवा परिषद मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच द्वारा 16 दिसंबर को सेना विजय दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पार्क में शासकीय महाविद्यालय मनासा नाके के पास देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं 1971 में भारत पाकिस्तान निर्णायक युद्ध में भारतीय सैनिकों की ऐतिहासिक जीत पर विजय दिवस मनाया जाएगा मुख्य अतिथि डीआईजी ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ के आरजीआर भट्ट, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दिलीपसिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि नव निर्वाचित नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डाॅ.राजेश निगम होंगे।