पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झालावाड़ के पास सड़क दुर्घटना, जन्नौद के युवक की मौत

झालावाड़ के पास सड़क दुर्घटना, जन्नौद के युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ के पास सड़क दुर्घटना, जन्नौद के युवक की मौत

भास्कर संवाददाता | मनासा

राजस्थानके अंतरालिया से घर जन्नौद लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को झालावाड़ के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरे को हालत गंभीर है। उसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार को सामाजिक कार्य के लिए रामपुरा क्षेत्र के जन्नौद रामखेड़ा के राधेश्याम पिता जगन्ननाथ गायरी (35) और कारूलाल पिता कंवरलाल (36 ) बाइक से अंतरालिया गए थे। सामाजिक कार्य में भाग लेने के बाद बुधवार की दोपहर को वे लोग जन्नौद के लिए रवाना हुए। शाम पांच बजे झालावाड़ के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सरपंच संजय मुजावदिया ने बताया घायल कारूलाल का उपचार झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। मामले में पुलिस रिपोर्ट की है।