पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच ब्लॉक से सिंगल नाम

पांच ब्लॉक से सिंगल नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल सदस्यों के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन गुरुवार को कुल 18 नामांकन पत्र जमा हुए। मंदसौर-नीमच जिले के 5 ब्लाॅकों से तो केवल एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ। भोपाल से बीजेपी की नई गाइड लाइन जारी होने के कारण बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सुराना सहित संचालकों में से काई दोबारा उम्मीदवारी पेश नहीं कर पाए। इधर चुनावी मैदान में भाजपा खेमे से कई अनुभवी भी उतरे हैं। इसमें जिपं के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राठौर, ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष भोपालसिंह सिसौदिया सुवासरा मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष रहे नंदलाल परमार शामिल हैं। कांग्रेस खेमे ने चुनाव से दूरी बनाए रखी। 2 दिन की अवधि में कुल 21 नामांकन दाखिल हुए। इनकी जांच शुक्रवार को होगी।

गुरुवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नामांकन पेश करने का समय था। बैंक परिसर के बाहर दिनभर मंदसौर-नीमच जिले के भाजपा नेताआें समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर में विपणन संस्था, अन्य सोसायटी, अन्य संस्था वर्ग सहित दोनों जिलों के सभी 8 ब्लाॅकों से निर्वाचन अधिकारी आरके मालवीय के समक्ष नामांकन-पत्र पेश किए। मनासा ब्लाॅक, जावद, सीतामऊ, भानपुरा मल्हारगढ़ ब्लाॅक से केवल एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। नियमानुसार 8 ब्लाॅकों से 8 संचालक चुने जाना हैं। ऐसे में सिंगल नाम के नामांकन जांच में क्लीयर हो जाते हैं तो उनके संचालक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। अन्य वर्गों में मार्केटिंग से, बुनकर संस्था अन्य सोसायटियों से 1-1 संचालक चुने जाने पर कुल संख्या 11 हो जाएगी। जो अध्यक्ष उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए चुनाव कर पाएंगे। निर्वाचित 11 संचालकों को 2 अन्य पदों के लिए एक्सपर्ट डायरेक्टर का संयोजन करने का भी अधिकार रहेगा।

गुरुवार को इन्होंने दाखिल किए नामांकन

1. अाेमप्रकाश पिता मुरलीधर शर्मा अन्य सोसायटी

2. रामचंद्र पिता नाथूलाल प्रा. कृषि विकासखंड नीमच

3. नाथूलाल पिता घांसीजी विपन संस्थाएं

4. भोपालसिंह पिता रामसिंह अन्य संस्था वर्ग से

5. रुगनाथ पिता गौतमजी प्रा. कृषि वि.खंड मंदसौर

6. मदनलाल पिता किशनलाल राठौर प्रा. कृषि वि.खंड मल्हारगढ़

7. गोपाल पिता भंवरलाल प्रा. कृषि वि.खंड नीमच

8. फतेहसिंह पिता भेरूलाल प्रा. कृषि वि.खंड मंदसौर

9. गोपाल पिता रतनलाल राठौर प्रा. कृषि वि.खंड सीतामऊ

10. डूंगरसिंह पिता जोरावरसिंह प्रा.