पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में लगी कतार

शिविर में लगी कतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानामें गुरुवार को वन विभाग ने स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की कतार लगी। डॉक्टरों की टीम ने लोगों का उपचार किया। दवाई वितरण किया। दवाई के साथ टूथपेस्ट और ब्रश बांटे। एसडीओ बीपी शर्मा ने बताया वन समितियों के माध्यम से शिविर रखा। इसमें पंजीयन के लिए लोगों की कतार लग गई। डेढ़ हजार लोगों का पंजीयन किया और मनासा के बीएमओ डॉ.बीएल भायल ने टीम के साथ मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ वन विभाग के कर्मचारी जुटे और पंजीयन कर लोगों का दवाई वितरण किया। स्कूली बच्चों का स्वास्थ परीक्षण भी किया। शिविर में आए ज्यादातर रोगियों को वायरल बुखार और सर्दी जुकाम की शिकायत मिली। डॉक्टरों ने इलाज किया। मरीजों और ग्रामीणों को दांतों की साफ-सफाई की जानकारी दी। ग्रामीणों को टूथपेस्ट और ब्रश वितरण किए। शिविर में भदाना, मोखमपुरा और बिलवास के ग्रामीणों का इलाज किया। विभाग के डीएफओ एमएस सिसौदिया, रेंजर बीएस उप्पल के साथ विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

दवा वितरण करते कर्मचारी।