पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम 25 को करेंगे संबोधित

सीएम 25 को करेंगे संबोधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच| कृषिमहोत्सव पर 25 सितंबर सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सातवें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन को भोपाल में संबोधित करेंगे। पंचायत भवनों से सीएम का भाषण किसानों और ग्रामीणों को सुनाया जाएगा। पंचायत भवन में टीवी केबल नेटवर्क की व्यवस्था की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ डीएस रंदा ने जिले के सभी पंचायत सचिवों को कार्यक्रम को पंचायत भवन में दिखाने के लिए जरूरी तैयारी के आदेश दिए हैं।

प्रभारीमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे प्रेरक

मनासा | महीनोंसे वेतन को तरस रहे साक्षर भारत योजना के प्रेरक प्रभारी मंत्री दीपक जोशी को ज्ञापन सौंपकर वेतन की मांग करेंगे। संघ के संभागाध्यक्ष गोपालदास बैरागी अौर जिला सचिव राजेश तावड़ ने बताया प्रेरकों को एक साल से वेतन नहीं मिला। प्रभारी मंत्री जोशी को 20 सितंबर को नीमच में ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की जाएगी।

बतारहे ईवीएम का उपयोग

मनासा | नगरीयनिकाय चुनावों के लिए ईवीएम के उपयोग की जानकारी देने के लिए वार्डों में प्रदर्शन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईवीएम चलाना सिखाया जा रहा है। नगर परिषद सीएमओ आर एस सिद्धीकी ने बताया ईवीएम प्रदर्शन से पहले वार्डों में मुनादी कराई जा रही है। गुरुवार को वार्ड दो की अयोध्याबस्ती किशोर कॉॅलोनी और रामपुरा रोड क्षेत्र पर ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार और शनिवार को काछी मोहल्ला, कुशवाह धर्मशाला और ईमली चौक में ईवीएम का प्रदर्शन होगा।

समितिकी बैठक 22 को

नीमच| नेहरूयुवा केंद्र जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डीएस रंदा की अध्यक्षता में हुई। केंद्र के समन्वयक पवन कुमार दुबे ने बताया बैठक में 2013-14 की वार्षिक रिपोर्ट, 2014-15 की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही 2013-14 के युवा मंडल पुरस्कार आिद विषयों पर चर्चा होगी।

परिचयसम्मेलन 21 अक्टूबर से

मनासा | अखिलभारतीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिनी परिचय सम्मेलन 21 अक्टूबर से मंदसौर में होगा। महासम्मेलन अध्यक्ष बंशीलाल धनोतिया और सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया परिचय सम्मेलन नि:शुल्क होगा। इसमें महासम्मेलन संरक्षक और दैनिक भास्कर समूह के प्रमुख रमेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता अतिथि रहेंगे। सम्मेलन में स्मारिका का प्रकाशन