पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांडिया के व्यक्ति की कोटा में संदिग्ध मौत

भांडिया के व्यक्ति की कोटा में संदिग्ध मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलके भांडिया के एक व्यक्ति की कोटा के समन्वय होस्टल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। होस्टल प्रबंधन ने मृतक का शव बिना पीएम कराए मनासा भेज दिया। परिजन ने प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भांडिया का ओमप्रकाश पिता शंकरलाल रावत (47) 15 साल से कोटा के समन्वय होस्टल में चौकीदार था। सोमवार रात ओमप्रकाश का शव होस्टल में संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रबंधन ने शव निजी एंबुलेंस से भांडिया भेज दिया। दाेपहर 12 बजे शव लेकर एंबुलेंस पहुंची तो परिजन पीएम करवाने मनासा सरकारी अस्पताल लाए। परिजन बाबूलाल पिता रावत नेे बताया आशंका है ओमप्रकाश की हत्या हुई है। होस्टल प्रबंधन ने कोटा में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई और शव सीधे घर भेज दिया। शव लेकर आया व्यक्ति भी मनासा के बाहर से ही उतर कर चला गया। पुलिस ने होस्टल प्रबंधन के खिलाफ जीरो पर कायमी कर प्रकरण कोटा भेजा है।