पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफीम पर खरपतवार नाशक छिड़क दिया

अफीम पर खरपतवार नाशक छिड़क दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | मनासा

सारसीमें एक किसान के खेत में अफीम की फसल पर अज्ञात लोगों ने खरपतवार नाशक का छिड़काव कर दिया। छिड़काव से फसल सूख रही है और किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान रामेश्वर पिता गेंदमल राठौर का खेत सारसी में है। रामेश्वर ने करीब 15 आरी भूमि पर अफीम की फसल बोई है। किसान ने बताया कोई अज्ञात व्यक्ति रात के समय में छिड़काव कर गया। सुबह जब हम लोग खेत पर पहुंचे तो अफीम के पत्ते पीले पड़ रहे थे और दाेपहर तक सूखने लगे। मामले में पुलिस को शिकायत की गई।

खेत में सूख रही अफीम की फसल।