पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब, फसल बर्बाद हो गई, अब मुआवजा दिलवा दो

साहब, फसल बर्बाद हो गई, अब मुआवजा दिलवा दो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहब,हमारे खेतों में चलकर नुकसान देखो। ओलावृष्टि ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। 80 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। अब तो हमें मुआवजा मिलना चाहिए।

विधायक कैलाश चावला के सामने मंगलवार को यह पीड़ा बयां की जमुनियारावजी के किसानों ने। विधायक ओला प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे जमुनियारावजी में उन्होंने से नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी महेश शर्मा तहसीलदार बीएल बामनिया ने खेतों से उपज के सैंपल लिए। इसके बाद काफिला मालखेड़ा तिलसांवरा पहुंचा। यहां किसान मुन्ना पटेल, जमनीबाई, धापूबाई सद्दाराम ने बताया ईसबगोल, गेहूं, मैथी, धनिया, अफीम, चना, रायड़ा, अलसी, कलौंजी सहित लगभग सभी फसलों को 70 से 80 फीसदी तक नुकसान हुआ है। उन्होंने सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग भी की। किसानों ने बारदान में रखे ओले भी दिखाए।

पटवारीकी शिकायत- जमुनियारावजी,मालखेड़ा, तिलसांवरा के किसानों ने विधायक तहसीलदार बीएल बामनिया से पटवारी पप्पू नागदा की शिकायत की। सजनीबाई ने बताया हमारा सबकुछ खत्म हो गया। हर किसान के नुकसान का सर्वे होना चाहिए और मुआवजा मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हमारे पास मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं रहेगा। उन्होंने बताया पटवारी दूर से ही खेत देखकर चला गया।

पंचायतबुलाकर सूची बनाएं- विधायकने कहा गांव में पंचायत बुलाएं। इसमें ओले से हुए नुकसान का आकलन करें। ओला प्रभावित किसानों की सूची बनाएं और प्रशासन को दें। मुझे भी सूची दें। उन्होंने अधिकारियों को खेतों में जाकर ईमानदारी से सर्वे करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।

सखलेचा पहुंचे बांगरेड़

जावद। बारिशओले से कई गांवों में फसलें चौपट हो गईं। नुकसान का जायजा लेने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मंगलवार को बागरेड़ पहुंचे। उन्होंने किसानों से समस्या सुनी जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

पहले जैसा मत करना

मालखेड़ाऔर तिलसांवरा के किसानों ने कहा इस साल पिछले साल से ज्यादा नुकसान हुआ है। 70 से 80 फीसदी तक फसल खराब हुई है। इस बार ठीक से सर्वे कराकर मुआवजा दिलवा देना। पिछले साल जैसा हो। पिछले साल प्रभावी लोगों के खेतों का ही सर्वे हुआ था अौर मुआवजा मिला। आम किसान के नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई।

विधायक चावला को खेतों में ले जाते किसान।

निरीक्षण