पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतपर काम कर रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। उसने पुलिस को रिपोर्ट की। जानकारी के अनुसार किसान दिनेश पिता मांगीलाल रावत जूनासाद खेत था। जमीन पर कब्जे की नीयत से राधेश्याम पिता रामचंद्र, दिलीप पिता राधेश्याम, मूलचंद पिता रतनलाल और बंशीलाल पिता चंपालाल रावत ने दिनेश को घेरकर पीटा। मारपीट से दिनेश घायल हो गया। दिनेश ने बताया जमीन हमारी है और हमारे नाम पर है। दशकों से खेती कर रहे हैं। कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आए दिन परेशान करते हैं। रविवार को मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।