- Hindi News
- विभाग ने लगाई बैटरियां, उपभोक्ताओं को मिली राहत
विभाग ने लगाई बैटरियां, उपभोक्ताओं को मिली राहत
भास्कर संवाददाता | मनासा/आंतरी
आंतरीमें बीएसएनएल कार्यालय में बैटरियां लगाकर लाइनों को चालू कर दिया है। रविवार को बिजली गुल होने के बाद बीएसएनएल का नेटवर्क मिलता रहा। उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
आंतरी क्षेत्र के पांच गांवों में लंबे समय से बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान थे। बिजली गुल होने पर दूरसंचार लाइन ठप हो जाती थी। मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता था। क्षेत्र के आंतरी, चपलाना, देवरीखवासा, कुंडला और कुंदवासा गांव के हजारों उपभोक्ता महीनों से परेशान थे। भास्कर ने मामला उठाया तो अधिकारियों ने अपने स्तर पर व्यवस्था की। बीएसएनएल कार्यालय मनासा के अनुसार आंतरी कार्यालय की बैटरियां खराब हो गई थी। नई लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा था। बैटरी के टेंडर होने हैं। ग्रामीणों की समस्या हल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। बैटरियां लगाकर लाइनों को चालू किया है। रविवार के दिन बिजली गुल होने के बाद लाइन चलती रहीं। बीएसएनएल की सेवाओं को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था कर दी। कार्यालयों पर बैटरी लगाने के लिए टेंडर होने हैं। टेंडर होते ही नई बैटरियां लगाई जाएगी। नई बैटरियां लगाने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी। समस्याओं का स्थायी हल होगा। उपभोक्ता गणपतसिंह और प्रहलाद-सिंह ने बताया विभाग ने आनन फानन में बैटरियां लगाकर लाइनों को चालू किया। रविवार को दिनभर परेशानी नहीं हुई है। स्थायी हल नई बैटरियां लगाने के बाद ही हो पाएगा।
बैटरियों के टेंडर जल्द
बंद हो बिजली कटौती
^गांवों में विभाग के कार्यालयों की समस्या का स्थायी हल नई बैटरियों के आने के बाद होगा। टेंडर होने हैं। पुरानी बैटरियों के सहारे व्यवस्था सुधारी है। आंतरी क्षेत्र में लाइन चालू कर दी है। बिजली कटने के बाद भी नेटवर्क मिलता रहेगा। जेटीमेश्राम, एसडीओ,बीएसएनएल, मनासा
ग्रामीणों ने बिजली वितरण कंपनी से अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है। सरकार गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाय के दावे कर रही हैं दूसरी तरफ हम कटौती झेल रहे हैं। बिजली कटौती से ही दूरसंचार की समस्या, चोरी की वारदात और अंधेरे में जहरीले जीवों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। कंपनी कटौती का समय घोषित नहीं कर रही।