पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आज नचा ले बाबा अपने दरबार में’

‘आज नचा ले बाबा अपने दरबार में’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्हेड़गेट के पास भगवान सत्यनारायण मंदिर में रविवार को भजन दोपहरी हुई। भगवान का सुंदर श्रृंगार किया। गायकों ने हमको ना नचाना बाबा झूठे संसार में, आज नचा ले बाबा अपने दरबार में, भजन गाया तो हर कोई थिरकने लगा।

रविवार को भजन मंडलियों ने सत्यनारायण मंदिर में भजन दोपहरी का आयोजन किया। दोपहर 3 बजे श्रद्धालु मंदिर में जुटे। भगवान सत्यनारायण का सुंदर श्रृंगार किया। श्रीगणेश को रंगबिरंगे वस्त्र पहनाए। भगवान के सुंदर श्रृंगार के साथ ही मंदिर में भजन दोपहरी शुरू हुई। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना की। युवा गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देना शुरू किया। गायक अरुण सोनी ने भगवान सांवलिया सेठ के भजन गाए। भजनों पर श्रद्धालु थिरकने लगे और माहौल धर्ममय हो गया। हर कोई नाच रहा। तालियों के स्वर से परिसर गूंज रहा था। गायक राजू मारू ने श्रीमन् नारायण-नारायण हरि-हरि भजन भगवान श्रीहरि विष्णु की महिमा गाई। गायक अरुण झंवर, पंकज तिवारी ने एक के बाद एक सुंदर भजन गाए। गायक भंवरलाल ने भगवान चारभुजानाथ की महिमा गाई अौर श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं ने स्वर से स्वर मिलाया। चारभुजाजी की आराधना की। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई भजन दोपहरी शाम तक चलती रही। श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे और मंदिर में भीड़ जमा हो गई। शाम को भगवान सत्यनारायण की आरती की। श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की। भीमसेन दुआ, लवकुश दुआ, दिनेश झंवर, सत्यनारायण, श्याम समदानी और स्वर्णकार समाजजन मौजूद थे।

भजनों का आनंद लेती महिलाएं। इनसेट- भगवान सत्यनारायण का आकर्षक श्रृंगार किया गया।