आॅनलाइन होगी कृषि महोत्सव की निगरानी
25सितम्बर से जिले में होने वाले कृषि महोत्सव के दौरान होने वाले दैनिक गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी होगी। ब्लाॅक से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। 20 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव के दौरान गांवों में घूमने वाले कृषि क्रांति रथ से गांवों में रोज होने वाली गतिविधियों और लाभान्वित किए किसानों की जानकारी और फोटोग्राफ वीडियो बनाकर दैनिक रिपोर्ट भेजना होगी। ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग ने कंट्रोल यूनिट बनाई है।
प्रत्येकविकास खंड में एक रथ रहेगा-26 दिनतक जिले की तीनों विकासखंड नीमच, मनासा, जावद में तीन रथ भ्रमण करेंगे। प्रत्येक रथ एक दिन में तीन गांवों का भ्रमण करेगा। इस प्रकार तीन रथ रोज 9 गांवों में घूमकर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराएगा। 26 दिन में 234 गांवों में रथ पहुंचेगा और किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएगा।
यह होगी गतिविधियां
>हर गांव से 10-10 मिटटी के नमूने लेंगे।
> बलराम तालाब के मंजूर कार्य का शुभारंभ करेंगे। जल संग्रहण कार्यक्रम में तहत गांव में संगोष्ठियां होगी।
> संकुल विभाग गांवों में रथ के विश्राम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा।
> सहकारिता विभाग किसान क्रैडिट कार्ड बांटेगा।
> जल उपभोक्ता संस्थाओं की बैठक होगी।
> पशुपालन विभाग के कार्यक्रम होंगे।
आॅनलाइन निगरानी
^कृषि महोत्सव के अन्तर्गत जिले के तीनों ब्लाकों में विभिन्न आयोजन होंगे। प्रत्येक दिन की गतिविधियों पर ऑनलाइन निगरानी रहेगी। सीएलकेवड़ा, उपसंचालककृषि विभाग,नीमच