पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगा बावड़ी में आज मोहर्रम का चेहल्लूम

गंगा बावड़ी में आज मोहर्रम का चेहल्लूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़दाके पास गंगाबावड़ी में मुस्लिम समाज शुक्रवार को माेहर्रम का चालीसवां मनाएगा। चूल का आयोजन होगा। श्रद्धालु नौशाद पठान ने बताया आयोजन रात 10 बजे से शुरू होगा। हजरत हुसैन की चौखट से अलमदार झंडे लेकर चूल से गुजरेंगे। शुक्रवार शाम से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। अल सुबह तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। दरगपुरा में बाबा कुरनवाल पठान गुजरात वाला के दरगाह पर शुक्रवार को चूल जलाने का आयोजन होगा। आयोजन समिति के प्रहलाद दायमा, इंदरसिंह सूरावत, हरीश सूरावत, धीरू सूरावत और राकेश दायमा ने बताया आयोजन सुबह 8 बजे शुरू होंगे। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी और रात 11 बजे से चूल जलाई जाएगी। आयोजन रातभर चलेगा और आसपास के गांवों से लोग आएंगे।