िनजी स्कूल संचालक सम्मेलन 14 को
मनासा | अशासकीयशिक्षक संस्था संघ का तहसील स्तरीय संचालक सम्मेलन 14 दिसंबर को भाटखेड़ी में होगा। संघ के अध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय और सचिव सुनील शर्मा ने बताया शारदा विद्या निकेतन में सुबह 9.30 बजे से सम्मेलन शुरू होगा। अशासकीय स्कूलों से जुड़ा मामला, योजनाओं और नियमों पर चर्चा हाेगी। सम्मेलन में हर स्कूल से संचालक और संस्था प्रधान शामिल होंगे।
छात्रसंघ इकाई का गठन करेगी- नीमच| जिलेमें शिवसेना द्वारा विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक छात्र संगठन का गठन करेगी। इसके लिए जिला प्रभारी धीरजसिंह राठौड़ कनावटी को दायित्व सौंपा गया है। मिडिया प्रभारी वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि जिले जल्द ही शिवसेना अपना सदस्यता अभियान चलाएगी।