पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद नई होगी, चुनौतियां पुरानी

नगर परिषद नई होगी, चुनौतियां पुरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामतलाई काे सौंदर्यीकरण की दरकार।

नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सोनी का कहना है कि उन्हें जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। अब उनके फर्ज निभाने की बारी है। सोनी के अनुसार हम शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। हम हर चुनाैती से निपटेंगे। पांच साल में मनासा की तकदीर तस्वीर बदल देंगे।

हरसंभव प्रयास करेंगे

बस स्टैंड का चौड़ीकरण जरूरी हो गया है।

चंबलेश्वर बांध जहां से पानी मनासा आता है।

वृंदावन गार्डन में खराब पड़े झूला-चकरी।

आर्थिक अनियमितताओं के चलते विवादों में उलझे वृंदावन गार्डन को विकास की दरकार है। नगर में गार्डन के नाम पर सिर्फ यही है। रखरखाव के अभाव में इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। झूला-चकरी, ट्रेन, फिसलपट्टी कप-प्लेट झूला सड़ चुका है। पेड़-पौधे लॉन की घास सूख गई है। बाउंड्रीवॉल टूटी है। नई परिषद से जनता को इस एकमात्र बगीचे के कायाकल्प की आस है।

विकास को तरसता वृंदावन गार्डन

नीमच रोड पर नगर का बड़ा तालाब है। रखरखाव के अभाव में यह अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। धीरे-धीरे यह सिकुड़ता जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण बोट संचालन की दरकार है। इसी तरह मंदसौर रोड पर रामतलाई का सौंदर्यीकरण तलाई काे पिकनिक स्टॉप के रूप में विकसित करने की भी चुनौती नई परिषद के सामने है।

तालाब-तलाई का सौंदर्यीकरण

पचास साल पहले बस स्टैंड की आधारशिला रखी गई थी। तब यहां दो-चार बसें आती थीं। समय के साथ बसों की संख्या अावाजाही बढ़ी। यातायात का दबाव बढ़ा। अब तकरीबन 100 बसें रोज यहां आती-जाती हैं। ऐसे में स्टैंड छोटा पड़ने लगा है। यात्रियों को भी परेशानी होती है। बस स्टैंड का चौड़ीकरण और सुविधाएं मुहैया करना जरूरी हो गया है।

बस स्टैंड का चौड़ीकरण

करीब 26 हजार की जनसंख्या वाले मनासा नगर के पास पेयजल का स्थायी स्रोत नहीं है। पेयजल के लिए शहर चंबलेश्वर बांध पर निर्भर है। इससे पाइप लाइन के जरिये पानी लाया जा रहा है। लंबे समय से शहर में दो दिन छोड़कर जलप्रदाय हो रहा था। दो महीने पहले एक दिन छोड़कर सप्लाई शुरू हुई। गर्मी के दिनों में लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ता है। नई परिषद से शहरवासियों को रोज पेयजल वितरण की उम्मीद है।

हर नागरिक को मिले रोज पानी