- Hindi News
- कुकड़ेश्वर में सड़क पर लग रही है सब्जीमंडी
कुकड़ेश्वर में सड़क पर लग रही है सब्जीमंडी
{नीमच-गांधीसागर मुख्य मार्ग पर परेशानी आवारा पशुओं से यातायात प्रभावित
भास्करसंवाददाता |मनासा
कुकड़ेश्वरमें गांधीसागर-नीमच राजमार्ग पर सब्जी मंडी लग रही है। भीड़ आवारा पशुओं के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। हादसे की आशंका बनी रहती है।
कुकड़ेश्वर में बस स्टैंड के सामने सड़क से सटकर सब्जी मंडी है। सब्जी दुकानें पर सुबह-शाम लोगों की भीड़ रहती है। एक तरफ बस, ट्रक और बाइक की आवाजाही और दूसरी तरफ सब्जी लेने वालों की भीड़। ऐसे में हादसे की आशंका रहती है। सब्जी लेने आई कमलीबाई और शालू ने बताया लंबे समय से सब्जीमंडी सड़क पर लग रही है। इससे हादसे की आशंका है। देवकीबाई और लीला ने बताया सब्जीमंडी को उचित स्थान पर स्थानांतरित करना चाहिए। नगर परिषद को सब्जीमंडी का निर्माण करना चाहिए और लोगों की समस्या का हल होना चाहिए। परिषद कार्यालय के अनुसार सब्जीमंडी के लिए स्थान देखा जा रहा है और निर्माण की योजना बनाई जा रही है। नई परिषद के शपथ लेने के बाद सब्जीमंडी का निर्माण कराया जाएगा।
आवारापशुओं से भी परेशानी
सब्जीमंडी के आसपास आवारा पशु घूमते रहते हैं। खराब सब्जी और पत्ते लोग सड़क पर फेंक देते हैं। सब्जी-पत्ते खाने के लिए सड़क किनारे आवारा पशु जमा हो जाते हैं। लाेगों को आवाजाही में परेशानी होती है। मार्ग पर निकलने वाले बड़े वाहनों और बाइक सवारों को आवारा पशुओं की वजह से दिक्कत होती है। कई बार तो यातायात व्यवस्था जाम हो जाती है।
नीमच-गांधीसागर मार्ग पर लगी सब्जी मंडी।
सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग पर आवारा पशु।
^सब्जी मंडी के स्थान की समस्या लंबे समय से है। हमने नई परिषद में सब्जीमंडी निर्माण कराना प्राथमिकता में शामिल किया है। शपथ लेने के बाद प्राथमिकता से सब्जीमंडी निर्माण शुरू करेंगे। समरथलालपटवा, नवनिर्वाचितअध्यक्ष, नगर परिषद, कुकड़ेश्वर
सब्जीमंडी निर्माण कराएंगे