प्रजापति समाज ने किया सम्मान
नीमच : नगरीयनिकाय चुनाव में जीतकर आए प्रजापति कुंभकार समाज के जनप्रतिनिधियों का प्रजापति समाज ने सम्मान किया। वरिष्ठ समाजसेवी एमएल प्रजापति (मधुकर) के निवास पर समारोह में नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, मल्हारगढ़ नपं अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, नीमच के पार्षद योगेश प्रजापति, मनासा नगर पंचायत के पार्षद किशोर जालोन्या, अठाना नगर पंचायत के पार्षद सुरेश प्रजापति, मल्हारगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा मंत्री सुरेश प्रजापति का सम्मान किया। वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रमोद रामावत प्रमोद, मथुरालाल प्रजापति, राधेश्याम पटवारी, किशन साड़ीवाल, सुनील नलवाया, नौशाद पठान, कंवरलाल पंवार, रामू पेंटर मौजूद थे