आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देगी जानकारी
नगरसे लेकर गांवों तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएगी और जन धन योजना की जानकारी देगी। निर्देश कलेक्टर जीवी रश्मि ने शुक्रवार को दिए। एक-एक परिवार का खाता खाेलना है। विदित है जन धन योजना की हकीकत दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को कौन-सी जन धन योजना, पता नहीं ‘शीर्षक से बयां की थी।
जनपद पंचायत मनासा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर रश्मि ने बैंक अधिकारियों, कियोस्क सेंटर के संचालकों और पंचायत सचिवों की बैठक ली। इसमें जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े अौर एसडीएम नेहा भारतीय मौजूद थीं।
कलेक्टर रश्मि ने कहा पंचायत सचिवों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर जाएं। लोगों को जन धन योजना की जानकारी देकर खाते खुलवाएं। बैंक के अधिकारी-कर्मचारी योजना के खाते खोलने में सक्रियता दिखाएं और हर व्यक्ति का खाता खोले। जल्द से जल्द प्रत्येक व्यक्ति का खाता योजना के तहत बैंक में हाेना चाहिए। कलेक्टर ने पंचायत सचिवों और कियोस्क सेंटर संचालकों से गांव के वार्डवार लोगों के खातों की जानकारी ली।
जन धन योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री आवास के लक्ष्य को पूरा करने और गांवों में आवास राशि उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीईओ भिड़े ने भी दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद सचिव और कियोस्क सेंटर संचालक।