पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन घायल

मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच मार्ग पर सावनकुंड के पास शनिवार को बाइक भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। आधे घंटे तक 108 आई और किसी ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचा। इस दौरान घायल सड़क पर तड़पते रहे।

मनासा के रामनगर में रहने वाले राकेश पिता कंवरलाल गेहलोद (38) बाइक (एमपी 44एमई 4363) से नीमच जा रहे थे। बाइक (आरजे33 एससी 0475) से बजरंग पिता रामलाल और शंभुलाल पिता लक्ष्मीनारायण निवासी नियामतखेड़ी, रामगंजमंडी राजस्थान मनासा रहे थे। दोपहर 2 बजे सावनकुंड के पास बस के नजदीक से ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उठाया और 108 वाहन के लिए कॉल किया। आधे घंटे तक 108 वाहन नहीं पहुंचा जबकि दुर्घटनास्थल मनासा से थोड़ी दूर ही था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और 2.40 पर 108 वाहन पहुंचा। तब तक घायल तड़पकर बेहोश हो गए। घायलों को 108 वाहन सरकारी अस्पताल लाया। गंभीर घायल राकेश गेहलोद को निजी अस्पताल लाया गया। नियामतखेड़ी के घायल बजरंग और शंभुलाल को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने बाइक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।

सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे

राजस्थानके नियामतखेड़ी के बजरंग और शंभूलाल सांवलियाजी के दर्शन करने के लिए दो दिन पहले मंडफिया गए थे। शनिवार सुबह दर्शन कर घर लौट रहे थे। नीमच-मंदसौर बायपास से दोनों मनासा की ओर निकले थे। सावनकुंड के पास हादसा हो गया। ग्रामीणों ने उनके मोबाइल में नंबर देखकर परिजन को सूचना दी।

वाट्सअप से फोटो खींचते रहे लोग

दुर्घटनास्थलपर बाइक सवार तड़प रहे थे। घायलों की मदद करने के बजाय आते-जाते लोग मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले रहे थे। तस्वीर लेने के तत्काल बाद वाट्सअप पर लोड करने में लग गए जबकि ग्रामीण 108 और पुलिस को कॉल करते रहे।

घायल को उठाते हुए ग्रामीण। इनसेट-दुर्घटना में दोनों बाइक के अगले भाग चकनाचूर हो गए।