पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स चोरी का सामान पकड़ा, दो लाख की पेनल्टी वसूली

टैक्स चोरी का सामान पकड़ा, दो लाख की पेनल्टी वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस तो कहीं ट्रक में भरकर बिना बिल-बिल्टी के सामान शहर में लाया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर सेल्स टैक्स विभाग ने कार्रवाई की और दो लाख रुपए की पेनल्टी वसूली।

शहर में बिना बिल-बिल्टी के इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक आइटम, ड्रायफ्रूट, जनरल आइटम, किराना सामान सहित रेडीमेड कपड़े लाया जा रहे हैं। टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए आयुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय इंदौर ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वाणिज्यिक कर अधिकारी एके सिंघल ने शुक्रवार शनिवार को शहर सहित आसपास कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा वाहनों की चैकिंग की। 6 वाहनों में टैक्स चोरी का मामला सामने आया। इनसे लगभग दो लाख रुपए की पेनल्टी वसूली गई।

विभाग के अनुसार लोहे से भरा एक ट्रक मनासा से पकड़ा था जिसमें बिल-बिल्टी नहीं होने पर लगभग 63 हजार रुपए की पेनल्टी वसूली गई। पान मसाला से भरे वाहन चालक से 46 हजार रुपए, कोयले से भरे ट्रक से 35 हजार रुपए, लोहे से भरे छोटे वाहन से 20 हजार एवं सोयाबीन से भरे वाहन से 15 हजार रुपए पेनल्टी के रूप में वसूले गए।

फिरपकड़ाई बस

भोपालसे इंदौर होकर नीमच आने वाली अशोक ट्रेवल्स की बस में बिना बिल बिल्टी सामान भरा था। शुक्रवार सुबह बस ट्रैवल्स पर पहुंची तो सीटीओ एके सिंघल टीम के साथ पहुंच गए। बस में रखे सामान के दस्तावेज मांगे तो आधे सामान के पक्के बिल-बिल्टी नहीं थे। बस में परचूनी सामान सहित रेडीमेड वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स आदि सामान भरा था। इस पर 40 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई। इसकी वसूली बाकी है।