पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकॉर्ड में चालू, मंडी में बंद

रिकॉर्ड में चालू, मंडी में बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि मंडी के सीसीटीवी कैमरे सरकारी रिकॉर्ड में चालू हैं और हर दिन रिकॉर्डिंग हो रही है। हकीकत में डेढ़ साल से कैमरे बंद हैं। इनकी केबल तोड़ दी गई है और कैमरों पर मकडिय़ों ने जाले बना लिए हैं।

मंडियों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रदेशभर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे से टैक्स चोरी पर अंकुश लगाया जाना था। सीसीटीवी कैमरे लगते ही खराब हो गए लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में ये चालू हैं। मनासा मंडी में 8 लाख की लागत से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मंडी गेट के प्रवेश द्वार पर हर वाहन की आवाजाही पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया था। उपज की नीलामी और तौल पर नजर रखने के लिए टीनशेड में भी कैमरे लगाए गए। मंडी के सारे कैमरों की लाइन मंडी कार्यालय में डाली गई और एलसीडी पर सचिव नजर रखने लगे। कैमरे महीने भर ही चल पाए और बंद हो गए। किसी की केबल टूट गई तो किसी का कांच टूट गया। डेढ़ साल से सारे कैमरे बंद पड़े हैं अौर मंडी में उपज चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बंद कैमरों का लाभ असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। मंडी में दिनदहाड़े उपज चोरी होने लगी और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। मंडी कार्यालय के अनुसार कैमरे डेढ़ साल से बंद हैं। कैमरे लगाने वाली कंपनी को पत्र लिखे हैं लेकिन कोई नहीं आया। मंडी बोर्ड भोपाल को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है।

मंडी में अक्सर होते हैं विवाद

गड़बड़ी के पीछे अवैध गतिविधि

मंडीमें सीसीटीवी कैमरे बंद होने के पीछे किसान अवैध गतिविधियों को कारण बता रहे हैं। दीनदयाल माली और मांगीलाल सुरावत का कहना है मंडी में अवैध रूप से कारोबार चलता है। रातों रात बिना परमिट की गाडिय़ां मंडी से बाहर चली जाती हैं और सरकार को लाखों के टैक्स का नुकसान होता है। जानबूझकर कैमरों को खराब किया गया है।

सीजनके समय होंगे ठीक

^मंडीपरिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। कैमरे चालू करने के लिए पत्र लिखे हैं। निजी कंपनी को अवगत कराया है। सीजन के समय तक सारे कैमरे चालू हो जाएंगे। एलएनजौलानिया, सचिव,कृषि उपज मंडी, मनासा

मंडी में सीजन के समय अक्सर विवाद होते हैं। किसान-व्यापारियों के विवाद तो कभी मंडी कर्मचारियों और किसानों के। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से किसी भी घटनाक्रम पर नजर नहीं रखी जा सकती। तौल, नीलामी, उपज चोरी और विवादों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा सकती है।

मंडी के मुख्य गेट पर बंद प