पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांडिया रोड पर सूने मकान में चोरी

सांडिया रोड पर सूने मकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा. सांडियारोड पर वृंदावन गार्डन के पास एक सूने मकान में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़ा और गेहूं के साथ गैस सिलेंडर चुरा लिया। जानकारी के अनुसार अंसार अहमद खान के खेत में मकान है। शुक्रवार रात वह मकान पर नहीं था आैर ताला लगा था। चोरों ने रात में ताला तोड़ा और 8 बोरी गेहूं और रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिया। खान ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

जमीनविवाद में मारपीट

मनासा. अल्हेड़में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार बगदीराम पिता उदयराम मेघवाल ने शनिवार को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया सुनील पिता बाबूलाल, नंदकिशोर और शारदाबाई ने मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की। सुनील ने बगदीराम , मनीराम और देऊबाई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस कायमी कर मामले को जांच में लिया है।

निःशुल्कचिकित्सा शिविर आज

नीमच. आदिनाथफाउंडेशन द्वारा भारतीय ऑटो रिक्शा चालक संघ के तत्वावधान में रविवार को स्वर्णकार धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। जयपुर के डाॅ.लवलीश जैन निःशुल्क इलाज करेंगे। रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष रमेश राठौड़ ने बताया शिविर में निःशुल्क दवाइयों के साथ नाक, कान, गले की दूरबीन द्वारा जांच की जाएगी।