बिजली गुल तो बीएसएनएल हुआ बंद
भास्कर संवाददाता. मनासा/आंतरी
गांवों में बिजली कटौती बीएसएनएल के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बिजली गुल होते ही टेलीफोन बंद हो जाते हैं और मोबाइल नेटवर्क चला जाता है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन बंद हो जाते हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
आंतरी क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा बिजली पर निर्भर है। बिजली चलती है तो दूरसंचार विभाग की सेवाएं भी चलती हैं और बिजली बंद होते ही बीएसएनएल भी ठप हो जाता है। विभाग के कार्यालय में जनरेटर है और इन्वर्टर। रोज सप्लाई बंद होते ही संचार सेवा ठप हो जाती है। क्षेत्र के पांच गांवों आंतरी, चपलाना, देवरीखवासा, कुंडला और कुंदवासा के हजारों उपभोक्ता महीनों से समस्या झेल रहे हैं लेकिन विभाग के आलाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
सत्यनारायण पोरवाल और प्रहलादिसंह ने बताया लाइट जाते ही टेलीफोन बंद हो जाते हैं। बीएसएनएल मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता है। सरकारी कार्यालयों और कियोस्क सेंटरों के ब्राडबैंड कनेक्शन बंद हो जाते हैं। बिजली आने पर नेटवर्क मिलता है। महीनों से समस्या झेल रहे हैं लेकिन काेई ध्यान नहीं दे रहा। हर महीने उपभोक्ता ब्राडबैंड और टेलीफोन का रुपया भर रहा है लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही। अधिकारियों को शिकायत किए दो महीने हो गए लेकिन सुधार नहीं हुआ।
बैटरियां खराब होने से परेशानी
^आंतरीमें कार्यालय की बैटरियां खराब हो गई हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। अभी तक बैटरियां नहीं आई हैं। इसलिए दिक्कत हो रही है। कोशिश करेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं जल्द हल हो। जेटीमेश्राम, एसडीओ,बीएसएनएल, मनासा
आंतरी क्षेत्र के गांवों में महीनों से परेशानी, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
उदासीनता