पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी

मनासा | कंजार्डा-मनासामार्ग पर बुधवार को रावतपुरा के पास एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राधेश्याम पिता भंवरलाल दो साथियों अमरलाल और गिरधारी के साथ बाइक से कंजार्डा की ओर जा रहा था। रावतपुरा के पास अंधगति से रहे ट्रक (एमपी 41 जीए 0364) के चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गिरधारी, राधेश्याम और अमरलाल घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार मनासा के सरकारी अस्पताल में किया और इलाज के लिए नीमच रैफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

मामाने भानजे की पीटा

मनासा | जमीनविवाद को लेकर जालीनेर में एक मामा ने भानजे की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार पुष्कर पिता कंवरलाल और मामा शोभाराम पिता हीरालाल में जमीन विवाद है। बुधवार को पुष्कर खेत पर पहुंचा तो शोभाराम ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच जारी है।

एनएसयूआईका कॉलेज बंद आज

नीमच | विक्रमविश्वविद्यालय उज्ज्जैन के कुलपति के साथ विहिप के कार्यकर्ताओं ने द्वारा उनके दफ्तर में घुस कर तोड़फोड़ की। कुलपति के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में एनएसयूआई द्वारा गुरुवार को जिले के सभी कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौर ने बताया घटना के विरोध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।