मनासा मार्ग का होगा ट्रैफिक सर्वे
सड़क निर्माण करीब तीन महीने के लिए टल गया है। मनासा-नीमच मार्ग पर सात दिन-सात रात लगातार सर्वे होगा। इतने दिनों में मार्ग पर ट्रैफिक की स्थिति देखी जाएगी। उसी आधार पर बीओटी या एनओटी मार्ग तय होगा। सड़क निर्माण की योजना बदल जाएगी और नई योजना में काम होगा।
भास्करसंवाददाता | मनासा/नीमच
नीमच-मनासासड़क निर्माण पर करोड़ों की राशि खर्च करने से स्टेट फंड कमेटी ने इंकार कर दिया। अब बीओटी-एनओटी मार्ग के लिए ट्रैफिक सर्वे कराया जाएगा। चार महीने से टेंडर प्रक्रिया में उलझा मनासा-नीमच सड़क निर्माण अधर में है। एमपीआरडीसी ने 60 करोड़ से 26 किलोमीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर टेंडर होने की तैयारी थी। एमपीआरडीसी कार्यालय के अनुसार करोड़ों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर होने वाला था। सड़क निर्माण पर 60 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हाेने पर स्टेट फंड कमेटी ने हाथ खड़े कर दिए। कमेटी ने इतनी राशि सड़क निर्माण पर खर्च करने में असहमति जताई और टेंडर नहीं हो पाया। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने प्रस्ताव शासन के सामने रखा। मार्ग पर बीओटी-एनओटी सड़क बनाने की योजना रखी और ट्रैफिक सर्वे का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बीओटी-एनओटी मार्ग के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे जल्द शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
सड़क निर्माण का यह था प्रस्ताव
एमपीआरडीसीने मनासा-नीमच मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। 60 करोड़ के प्रस्ताव में फोरलेन की तर्ज पर सड़क निर्माण होना था। 26 किलोमीटर सड़क में बड़े पुलों के साथ पुलियाओं का निर्माण कराया था। सड़क के आसपास नालियां और गांवों में सीसी रोड का प्रस्ताव था। प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा और टेंडर प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच स्टेट फंड कमेटी ने करोड़ों रुपए खर्च करने से इंकार कर दिया। अब एमपीआरडीसी ने ट्रैफिक सर्वे का प्रस्ताव बनाया है। जल्द दोबारा सर्वे होगा।
शुरू करेंगे सर्वे
^मनासा-नीमचसड़क निर्माण होना है। योजना बदल सकती है। स्टेट फंड कमेटी ने असहमति जताई है। निर्माण के लिए बीअोटी-एनओटी सर्वे होगा। सर्वे दो-चार दिनों में शुरू कराया जाएगा। राजेशदायमा, एजीएम,एमपीआरडीसी, नीमच
कराएंगे मरम्मत
मनासासे नीमच तक का मार्ग बारिश के कारण खराब हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश से पहले एमपीआरडीसी ने पेचवर्क कराया था लेकिन वह उ