- Hindi News
- पेड़ से टकराई तस्कर की कार, डोडाचूरा पकड़ा
पेड़ से टकराई तस्कर की कार, डोडाचूरा पकड़ा
डोडाचूरासे भरी कार बुधवार सुबह कन्याशाला के सामने नीम के पेड़ टकरा गई। कार चला रहा तस्कर घायल हो गया। कार का अगला भाग चकनाचूर हो गया। पुलिस ने कार के साथ डोडाचूरा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एसआई सीकेसिंह परिहार ने बताया हेमराज पिता कैलाश बैरागी निवासी खंडारा जिला अजमेर राजस्थान मनासा क्षेत्र के गांव से डोडाचूरा कार में भरकर ला रहा था। मंदसौर चौराहे पर पुलिस ने उसे रोका तो कार तेजगति से चलाई और कन्याशाला के सामने पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने कार से 90 किलो डोडाचूरा पकड़ा। आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पेज| 13 भी देखें
कन्याशाला के सामने पेड़ से टकराई कार।