पुलिस देखते ही दौड़ा दी कार
मंदसौररोड पर घेराबंदी कर खड़ी पुलिस देख चालक ने अंध गति से कार दौड़ाई। कार का संतुलन बिगड़ा और कन्याशाला के सामने नीम के पेड़ से जा टकराई। टकराते ही चालक घायल हो गया। घूमने निकले लोगों ने उसे उठाया।
बुधवार सुबह 6.30 बजे मंदसौर रोड की ओर से कार (आरजे 06सीबी7146) तेज गति से रही थी। मंदसौर चौराहे पर तैनात जवानों ने कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने गति तेज कर दी। जवानों ने डंडा कार पर मारा लेकिन कार लेकर चालक फरार हो गया। कार नीमच की आेर तेज गति से जा रही थी। थोड़ी दूर जाकर कार का संतुलन बिगड़ गया। सड़क पर लहराती कार नीम के पेड़ से जा टकराई। सड़क पर घूमने निकले लोग को दौड़कर लोग कार के पास पहुंचे। लोगों ने घायल चालक को निकाला तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर बिठाया। पुलिस भी पहुंच गई। कार में तीन बोरों में डोडाचूरा और शराब की बोतलें थी। प्रत्यक्षदर्शी अजय तिवारी ने बताया सड़क पर लहराती हुई कार पेड़ से टकरा गई। कार का अगला भाग चकनाचूर हो गया। चालक के पैर, हाथ, चेहरे पर चोट लग गई। घटनास्थल पर प्रभारी टीआई सीके सिंह परिहार, प्रकाश सिनम के साथ जवान पहुंचे। पुलिस चालक को उठाकर थाने ले गई। डोडाचुरा से भरी कार को जब्त किया। हेमराज पिता कैलाश बैरागी निवासी खंडारा जिला अजमेर राजस्थान का है। आरोपी ने मंगलवार रात देवरीखवासा और खजूरी से 90 किलो डोडाचूरा लिया था। डोडाचूरा भरकर कार से निकलने की सूचना मुखबिर से मिल गई। आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। पूछताछ की जा रही है।
एक आरोपी की तलाश जारी
^राजस्थानका एक आराेपी हेमराज बैरागी क्षेत्र के गांवों से डोडाचूरा भरकर जा रहा था। पुलिस ने रोका तो आरोपी कार लेकर भागा और कार पेड़ से टकरा गई। आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश है। सीकेसिंह परिहार, जांचअधिकारी, पुलिस थाना मनासा
हो जाता गंभीर हादसा
भानजा नहीं मिला तो मामा को उठाया
तस्करहेमराज बैरागी को पकड़ा और पूछताछ की। उसने बताया डोडाचूरा नारायणगढ़ निवासी बबलू पाटीदार ने देवरीखवासा और खजूरी से उपलब्ध कराया। बबूल मामा अशोक पाटीदार के घर देवरीखवासा में रहता है। पूछताछ के आधार पर पुलिस देवरीखवासा पहुंचीं। अशोक पाटीदार के घर दबिश दी। पुलिस को बबलू हाथ नहीं लगा। अशोक को पूछताछ के लिए उठाया। देर रात बबलू की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश देती रही।
नीमच-मंदसौ