पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने कृषि महोत्सव की तैयारियों के निर्देश दिए

एसडीएम ने कृषि महोत्सव की तैयारियों के निर्देश दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने कृषि महोत्सव की तैयारियों के निर्देश दिए

भास्कर संवाददाता | मनासा

कृषिमहोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम नेहा भारतीय ने अधिकारियों की बैठक ली। दिशा निर्देश दिए। खंड स्तरीय बैठक में कृषि विभाग के एसडीओ महेश बताया ने बताया 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें कृषि रथ गांव-गांव जाएगा और किसान संगोष्ठियां होगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। 25 सितंबर को मनासा से रथ निकाला जाएगा और कृषि मंडी में किसान संगोष्ठी होगी। एसडीएम नेहा भारतीय ने अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियां सक्रियता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ राजेश पाटीदार के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।