सलाहकार समिति गठित
नीमच|25 सितंबरसे शुरू होने वाले कृषि महोत्सव कार्यक्रम के जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति अध्यक्ष प्रभारी मंत्री दीपक जोशी को बनाया है। सदस्य के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरसिंह चौैहान, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक मनासा कैलाश चावला, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज गुर्जर, जावद जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, मनासा जनपद अध्यक्ष कविता डबकरा को मनोनीत किया है। समिति सचिव कलेक्टर जीवी रश्मि होगी।
दुदरसीमें जागरूकता शिविर
नीमच|बिसलवास कलांएवं दुदरसी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया। लगभग 70-80 युवाओं ने भाग लिया। दुदरसी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षित नीतेश धनगर, अनिल बुगालिया, रघु गायरी एवं विजय बुगालिया मौजूद थे। संस्थान संचालक पीसी जैन ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
हाथधुलाई दिवस 25 को
नीमच|विशेष स्वच्छताकार्यक्रम के तहत 25 सितम्बर से जिले में स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान शुरू होगा। इस दिन शाम को गांवों में विशेष महिला ग्रामसभा का आयोजन होगा। 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गृह संपर्क किया जाकर 10 से 20 अक्टूबर तक शालाओं में विश्व हाथ धुलाई दिवस गतिविधियों का आयोजन होगा। 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक शौचालय निर्माण होगा। कलेक्टर जीवी रश्मि ने अफसरों को आयोजन सफल बनाने के निर्देश दिए।
जगन्नाथपुरीके लिए यात्री ट्रेन अब 22 को जाएगी
नीमच|मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत नीमच से जगन्नाथपुरी के लिए यात्री ट्रेन 22 सितंबर को नीमच रेल्वे स्टेशन से जाएगी। वापस 27 सितंबर को नीमच आएगी। पहले ट्रेन 20 सितंबर को जाने वाली थी। कलेक्टर ने चयनित यात्रियों को निर्धारित तारीख पर स्टेशन पहुंचने का आग्रह किया है।
नेत्रपरीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर
नीमच | गोमाबाईनेत्रालय नीमच द्वारा साइट सेवर्स के आर्थिक सहयोग से एवं जिला अंधत्व निवारण समिति की प्रशासकीय स्वीकृति से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर हुआ। इसमें 282 नेत्र रोगियों की नजर, कालापानी, मोतियाबिंद, नासूर पर्दे की बीमारी के मरीजों की जांच की। 137 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे।
बैठक20 को
नीमच | जिलेम