पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 जनवरी को प्रवेश परीक्षा

25 जनवरी को प्रवेश परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्टसहित जिले के तीनों मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए शासन ने नई व्यवस्था की हैं। स्कूलों में प्रवेश 2015-16 में कक्षा 9 वीं के लिए होने वाली प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली बार आॅनलाइन प्रवेश फार्म भरवाए जा रहे हैं। उमावि उत्कृष्ट नीमच सहित तीनों में मॉडल स्कूलों मे 480 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी को एक साथ होगी। किसी भी सरकारी या निजी स्कूल की 8 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी किसी भी जाति वर्ग का हो प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। परीक्षा संबंधी नियम व्यापमं की वेबसाइट-www.vyapam.nic.in पर देख सकते हैं।

ऐसेकरें आवेदन- 3जनवरी 2015 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन व्यापमं की वेबसाइट-www.mponline.gov.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं। किसी भी कियोस्क सेंटर पर जाकर भी आवेदन-पत्र भर सकते हैं।

किसेपात्रता- जिलेके तीनों मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के नियम अलग हैं। जिले में जिला मुख्यालय नीमच सहित जावद मनासा में मॉडल स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें प्रवेश केवल संबंधित ब्लॉक में निवासरत काे ही मिलेगा। यदि कोई नीमच ब्लॉक में रहता है तो वह केवल मॉडल स्कूल नीमच के लिए प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है

ऑनलाइन आवेदन करें

^उत्कृष्टनीमच तीनों खंड के मॉडल स्कूल में अगले सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश चयन परीक्षा फार्म भरना शुरू हो गए हैं। मॉडल स्कूलों में नि:शुल्क पढ़ाई होगी। सीकेशर्मा, डीईओ,नीमच

कहां- कितनी सीटें

स्थानसीट

उमाविउत्कृष्ट, नीमच 240

उमावि मॉडल, नीमच 080

उमावि मॉडल, जावद 080

उमावि मॉडल, मनासा 080

कुल सीट 480