पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 करोड़ का टैक्स बकाया

6 करोड़ का टैक्स बकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत आज, 28 खंडपीठों में सुलह से निपटेंगे 20 हजार से ज्यादा मामले

खस्ताहालनगरपालिका का जनता पर करोड़ों बकाया है। सालों से इसकी वसूली नहीं हो रही। अब यह जिले में लग रही राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से होगी। नपा ने 1500 बकायादारों के प्रकरण लोक अदालत में भेजे हैं। ताकि 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि वसूल हो सके।

नपा का संपत्तिकर, समेकित, जलकर सहित अन्य करों के रूप में सालों से करोड़ों रुपए बकाया है। नोटिस पर नोटिस जारी करने के बाद भी लोगों ने करों का भुगतान नहीं किया। एक तरफ करोड़ों रुपए बकाया रह गया वहीं खजाना खाली हो गया। हालात यह है नगरपालिका ठेकेदारों को भुगतान कर पा रही है और कर्मचारियों को वेतन दे पा रही है। ऐसे में नगरपालिका की हालत सुधारने के लिए कर वसूली पर ध्यान दिया और 1500 प्रकरण लोक अदालत भेजने का फैसला कर लिया।

13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम नपा ने छह करोड़ रुपए वसूले का लक्ष्य रखा है। नगरपालिका का राजस्व अमला दिन-रात लगा है। कई दिनों पहले तक वह बकायादारों को नोटिस भेजने का कार्य चल रहा है। संपति, समेकित, भूमि, भवन, दुकान सहित जल कर के 1500 बकायादारों को नोटिस भेज रहे हैं।

इतनी मिलेगी छूट

बकाया कर छूट

50हजार रु. तक 100 प्रति.

50 हजार से 1 लाख तक 50 प्रति.

1 लाख रु. से अधिक पर 25 प्रति.

अन्य विभागों की तरह नगरपालिका 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बकायादारों से समझौता कर बकाया राशि वसूलना चाहती हैं। नगर पालिका ने बकाया करो पर लगे अधिभार पर 25 से 100 प्रतिशत की छूट दे रही हैं। इसके लिए उसने तीन तरह की श्रेणी बनाई हैं।

मद नोटिस दिए बकाया कर राशि

सम्पतिकर 700 1 करोड़ 75 लाख 52 हजार 790 रु.

समेकित कर 300 1 करोड़ 86 लाख 98 हजार 400 रु.

भवन, भूमि, दुकान 60 27 लाख 64 हजार 300 रु.

जलकर 500 2 करोड़ 39 लाख 65 हजार 185 रु.

कुल 1560 6 करोड़ 29 लाख 80 हजार 675 रु.

यह रहेगी छूट

यह बकाया वसूलना है

^हमारा लक्ष्य है हम बकाया के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करवाएं। नपा के साथ बकायादारों को फायदा है। सविताप्रधान, सीएमओनगरपालिका नीमच

अधिक से अधिक प्रकरण निपटाना हैं

यह प्रयास भी कर रही

नगरपालिका बकायादारों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक अपनी और आकर्ष