पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदसौर मंथन से तय होगा मनासा का उपाध्यक्ष

मंदसौर मंथन से तय होगा मनासा का उपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद मनासा के उपाध्यक्ष पद के लिए मंदसौर में मंथन होगा। इससे नगर परिषद का उपाध्यक्ष निकेलगा और भाजपा प्रत्याशी तय करेगी।

भास्करसंवाददाता | मनासा

नगरीयनिकाय चुनाव में भाजपा के यशवंत सोनी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। 11 पार्षद जीतकर परिषद पहुंचे। बहुमत के साथ परिषद पर कब्जा करने के बाद उपाध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हैं। वार्ड 10 के पार्षद संजय सहगल, वार्ड 11 के पंकज पोरवाल, वार्ड 12 के किशोर जोलानिया वार्ड 02 के गिरजाशंकर शर्मा के नाम सामने आए हैं। हर पार्षद अपने वार्ड में पार्टी की जीत के आंकड़े पेश कर दावेदारी मजबूत कर रहा है तो कोई आकाओं को मना रहा है। दावेदारों के नाम सामने आने के बाद भाजपा शनिवार को मंदसौर में मंथन करेगी। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक कैलाश चावला के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष-पार्षद की बैठक होगी। इसमें अध्यक्ष यशवंत सोनी और 11 पार्षदों का सम्मान होगा। सम्मान के साथ पार्षदों का मन लिया जाएगा और उपाध्यक्ष के नाम पर चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार बैठक में अनौपचारिक रूप से उपाध्यक्ष के नाम पर मंथन होगा और किसी एक नाम पर सहमति की संभावनाएं तलाशी जाएगी। अभी तक पार्टी स्तर पर किसी भी दावेदार ने दावेदारी नहीं जताई है और पार्टी हर स्तर पर संभावनाएं तलाश रही हैं। मंदसौर में होने वाली बैठक में मनासा के वरिष्ठ नेता और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। चार पार्षदों के साथ मारू खेमे शांत बैठा है और विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

^मंदसौर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान समारोह है। इसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर काेई चर्चा होगी। इसकी जानकारी नहीं। पार्टी संगठन स्तर पर बैठकर उपाध्यक्ष का नाम तय हाेगा सुनीलयजुर्वेदी, अध्यक्ष,भाजपा मंडल, मनासा

पार्टी संगठन में बैठकर करेंगे चर्चा

नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। जहां दावेदारों के नाम सामने रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने महिला पार्षद को उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है। महिलाओं को प्रदेश में 50 फीसदी आरक्षण है और उसी अनुरूप महिला को उपाध्यक्ष पद मिलना चाहिए। नि:वर्तमान नगर परिषद में नीलिमा मारू अध्यक्ष है तो पंकज सोनी उपाध्यक्ष हैं।

पुरुष अध्यक्ष तो महिला उपाध्यक्ष