पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में एक्टिविटी क्लब बनेंगे

कॉलेजों में एक्टिविटी क्लब बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियोंमें शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने तथा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिले के 6 शासकीय कॉलेज में एक्टिविटी क्लब गठन होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए। एक्टिविटी क्लब गठन के लिए विद्यार्थियों की रुचि को देखा जाएगा।

यदि वे चाहेंगे तो रुचि अनुसार एक्टिविटी क्लब बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना संपूर्ण प्रस्ताव वित्तीय आवश्यकता और कम से कम 15 सदस्यों की सूची के साथ तैयार कर प्राचार्य को देना होगा। इसका मकसद विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना है।

कॉलेज में एक्टिविटी क्लबों के माध्यम से जिन गतिविधियों का संचालन होगा उससे एक सार्थक वैल्यू सिस्टम विकसित हो पाएगा। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग ने 19 क्लबों की सूची जारी की है। विद्यार्थियों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके साथ जोड़ा जाएगा।

यहांगठन- जिलेके शासकीय महाविद्यालय जावद, मनासा, रामपुरा, सिंगोली सहित नीमच शहर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पीजी कॉलेज, सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में एक्टिविटी क्लब गठित होगा।

इनकाहोगा गठन- समूहचर्चा एवं वाद विवाद क्लब, क्रिएटिव राइटिंग, बुक रीडिंग, विभाग के विद्यार्थियों का विषय से संबंधित गतिविधि, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर जागरूकता, भाषा सुधार, साफ-सफाई एवं टूट-फूट मरम्मत, प्रकाशन एवं मीडिया, पर्यावरण चेतना और जागरूकता, आइडिया, इंटरनेट परफार्मिंग एवं विजुअल आर्ट्स, योग, सामाजिक गतिविधि, मार्शल आर्ट्स जूडो एवं कराते, स्पोर्ट्स, एथलेटिक तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब।

{स्थानीय टैलेंट पूल को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर संभावित क्लबों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी।

{इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा क्लब में सिर्फ अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हों क्योंकि इससे क्लब संचालित करने में कठिनाई आएगी।

{क्लब का नेतृत्व उस विद्यार्थी को दिया जाएगा जो उत्साही है और सभी को साथ लेकर चलने वाले हों। उनकी जिम्मेदारी व्यावहारिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने की होगी।

^महािवद्यालय में क्लब गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के कारण जनवरी माह में गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। क्लब के संबंध में प्रभारी नियुक्त किया है। क्लब गठन के लिए विद्यार्थी का पंजीयन शेष है। डाॅ.अशोका श्रीवास्तव, प्राचार्य,स्वामी व