खानखेड़ी नहर के लिए गुहार
मनासा : आंतरीक्षेत्र की खानखेड़ी उद्वहन सिंचाई योजना को चालू करने के लिए किसानों ने प्रदेश शासन से गुहार लगाई है। सिंचाई योजना के अध्यक्ष जुझारसिंह डांगी और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी ने भोपाल में बात रखी। योजना अध्यक्ष डांगी ने बताया क्षेत्र के विधायक कैलाश चावला के साथ सिंचाई मंत्री जयंत मलैया और उर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ला से चर्चा की हैं। मंत्रीद्धय ने योजना को चालू कराने का आश्वासन दिया।