प्रमाण-पत्रों के लिए दें आवेदन
मनासा : आरक्षितसीटों पर पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोग जाति प्रमाण पत्र तैयार कर लें। प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन लोक सेवा गारंटी केंद्र पर दें और प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। एसडीएम नेहा भारतीय ने विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही। उन्होंने बताया चुनाव लड़ने वाले पिछड़ा, अजा और अजजा वर्ग के लोगों को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र लगेगा। नामांकन फार्म के साथ उन्हें प्रमाण पत्र जमा करना होगा।