पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई करेंगे, फिर बनाएंगे सदस्य

सफाई करेंगे, फिर बनाएंगे सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा : स्वच्छताके लिए जागृति के लिए भाजपा आंबेडकर बस्ती में सफाई कर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान में जिला उपाध्यक्ष पवन पाटीदार अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी और महामंत्री कैलाश आगार ने बताया 14 दिसंबर सुबह साढ़े 9 बजे आंबेडकर बस्ती में अभियान की शुरुआत होगी। स्वच्छता से सदस्यता की ओर नाम दिया है। इसमें नगर केंद्र पालक-संयोजक बद्रीलाल राठौर, दशरथ प्रजापति, पंकज सोनी, सत्यनारायण सोडानी, रघुनंदन जाेलानिया, गाेविंद पोरवाल के साथ नगरीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत सोनी, पार्षद और पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।