पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन में सफलता के लिए खेलों का काफी महत्व सखलेचा

जीवन में सफलता के लिए खेलों का काफी महत्व- सखलेचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन में सफलता के लिए खेलों का काफी महत्व है। खेल चेतना मेले का उद्धेश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करना है। जब भी खेल प्रतियोगिता हो विद्यार्थी उनमें रुचि लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन करें। यह बात विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कही।

बुधवार को जावद नगर में दो दिवसीय खेल चेतना मेले का शुभारंभ किया गया। विधायक सकलेचा ने कहा खेल मेले के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा भारती को जोड़कर इस आयोजन को जोड़कर नई उचाइयां दी हैं।

बुधवार को अन्तरविद्यालयीन खेलकूद प्रतिस्पर्धा खेल चेतना मेले में 50 विद्यालयों 3500 खिलाड़ियों ने नगर में रैली निकालकर खेलो का अलख जगाया। मेले के शुभारंभ समारोह से पूर्व नगर में रैली निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। जहां दो दिवसीय खेल चेतनामेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष सुगना पुरनमल अहिर थे । शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने की। संचालन कैलाशचंद्र सोनी ने किया।

मनासा में निकली रैली में शामिल विद्यार्थी।

पहले शहर में निकाली रैली फिर खेलों में दिखाया दम
मनासा | उत्कृष्ट स्कूल मैदान में बुधवार को 60 स्कूल के करीब ढाई हजार विद्यार्थी जुटे। शहर में रैली निकाली, खेल भावना की शपथ ली और फिर खेलों में दम दिखाया। चेतन काश्यप फाऊंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के दो दिनी खेल चेतना मेले का शुभारंभ बुधवार को उत्कृष्ट स्कूल मैदान में हुआ। सुबह करीब 11 बजे विद्यार्थियों ने रैली निकाली जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए उत्कृष्ट स्कूल पहुंची। फाऊंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन काश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कछावा, कुकडेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष समरथमल पटवा, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सोनी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर की मौजूदगी में झंडावंदन हुआ। विद्यार्थियों ने खेल भावना की शपथ ली और खेल मेला शुरू हुआ। दिनभर में कबड्डी, खो-खो, रस्सीकस्सी, एथेलेटिक्स, कुश्ती, क्रिकेट, वॉलीवाल, लांगजंप, गोलाफेंक सहित करीब 13 गतिविधियां हुई। इसमें 60 स्कूल के 2700 विद्यार्थियों ने भाग लिखा। शिक्षक संजय जोशी, अर्जुन यजुवेर्दी, रेणुका कछावा, चैनसिंग पंवार, अनुराम शर्मा, दिनेश धाकड़, कचरूलाल कछावा, राजेंद्र ग्वाला आदि ने स्पर्धाएं कराई। गुरुवार शाम 4 बजे मेले का समापन होगा।

चेतना रैली में 3500 विद्यार्थी हुए शामिल, जगाया खेल चेतना का अलख, मनासा में 60 स्कूल के ढाई हजार विद्यार्थी हुए रैली में शामिल, आज होगा स्पर्धा का समापन
खेल चेतना मेल
खो-खो, कब्बडी, रस्साकशी, क्रिकेट, एथेलेटिक्स खेलो के आयोजन होगे।

पांच प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जावद में खेल चेतना मेले के शुभारंभ पर संबोधित करते विधायक सकलेचा।

खबरें और भी हैं...