पंच कुंडीय महायज्ञ कल
मनासा | गायत्री परिवार 12 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व पर पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन करेगा। संस्था के गोविंद सोनी ने बताया पंचमी उत्सव पर गायत्री परिवार के संस्थापक पं.श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक जाप और 8 से 10 बजे तक पंच कुंडीय यज्ञ चलेगा।