पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदबुद्धि यज्ञ किया फिर हनुमानजी ज्ञापन सौंपा

सदबुद्धि यज्ञ किया फिर हनुमानजी ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते मनरेगा कार्यालय में सन्नाटा रहा। कर्मचारियों का कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सदबुद्धि यज्ञ कर हनुमानजी को ज्ञापन सौंपा।

मनरेगा के तहत कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी व पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सात दिनी कामबंद कलम बंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल में मनरेगा के तकनीकी सहायक भी शामिल हो गए। इससे नीमच, जावद, मनासा के मनरेगा कार्यालय भी सूने रहे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बुधवार को संविदा शर्तों का पालन करने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नियमित करने की मांग की है। इससे पहले उन्होंने धरना स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री गोपाल भार्गव को सदबुद्धि मिले इसके लिए सदबुद्धि यज्ञ किया। शाम 4 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचें और हनुमानजी को ज्ञापन सौंपा।

ये थे उपस्थित- हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष सुरेंद्रकुमार शर्मा, जिला सचिव राजेश चौधरी, जिला संगठनमंत्री दिलीपसिंह बोराना, जिला प्रवक्ता कमलेश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, जिला सहसचिव चंद्रशेखर व्यास, जिला प्रचारमंत्री सुरेंद्रसिंह पंवार, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष विजय मेघवाल, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष चेनराम पाटीदार, जावद ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराजसिंह शक्तावत, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा मौजूद थे।

14 तक चलेगी हड़ताल
शासन से अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में संविदा अाधार पर नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी सहित रोजगार सहायकों ने सोमवार से अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। यह 14 फरवरी तक चलेगी। इस बीच संबंधित संविदा अधिकारी व कर्मचारी काम काज नहीं करेंगे।

सचिव आज उतरेंगे मैदान में
ग्राम रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया जिले भर में आंदोलन को सचिवों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। गुरुवार से वे भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा जावद और मनासा ब्लॉकों में सरपंच संघ का समर्थन भी है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शंभुलाल बगाड़ा, जिला सचिव अनिल गोयल वरिष्ठ नागरिक महासंघ जिला नीमच जिलाध्यक्ष शिवनारायण वर्मा ने धरना स्थल पहुंच समर्थन जताया।

धरना स्थल पर सदबुद्धि हवन करते ग्राम रोजगार सहायक सचिव।

खबरें और भी हैं...