पहले कॅरियर गाइडेंस फिर करेंगे सम्मान
भादवामाता में रविवार को खटीक समाज का परिचय सम्मेलन होगा। समाज के युवाओं को रोजगार क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभाओं का सम्मान भी होगा। इस मौके पर समाज की पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।
संरक्षक डाॅ.ओपी बोरीवाल व रमेशचंद्र पंवार ने बताया नव युवक मंडल के तत्वावधान में आयोजन होगा। पत्रिका विमोचन के लिए युवाओं ने सामाजिक विकास की विभिन्न जानकारी एकत्र की। घर-घर जाकर समाजजन के मोबाइल नंबर जुटाए। इसका विमोचन रविवार सुबह 11 बजे होने वाले सम्मेलन के दौरान होगा। इस मौके पर रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगेगा। इसमें युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे परिचय सम्मेलन होगा। इसमें पत्रिका विमोचन व प्रतिभा सम्मान होगा। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दीपक जोशी, तराना विधायक अनिल फिरोजिया, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा व नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार रहेंगे।
रोम टावर गली में होगा डामरीकरण -मंदसौर | वार्ड 6 रोम टावर गली में डामरीकरण का भूमिपूजन विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, जिला मंत्री राजू चावला मौजूद थे।