पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वामपंथी संगठनों के पुतले को चप्पल मारी

वामपंथी संगठनों के पुतले को चप्पल मारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला बनाकर उसे जूते-चप्पलों से पीटा। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग भी की।

शनिवार की दोपहर 1 बजे नीमच रोड स्थित रामचंद्र विश्वनाथ कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने ने वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ व एसएफआई के पुतलों की जूते-चप्पल से पिटाई की। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले संगठनों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पाक के खिलाफ भी नारेबाजी की। परिषद के विकासखंड संयोजक लाेकेश पाटीदार ने कहा- जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इनके खिलाफ परिषद देशभर में आवाज उठाएगी और एेसे संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग करेगी। नगर अध्यक्ष अंकित व्यास ने बताया जो छात्र देश विरोधी नारे लगा रहे थे, उन पर प्रकरण दर्ज होना चाहिए। हम सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मनीष शर्मा, वीरसिंह चुंडावत, घनश्याम धनगर, चिराग भट्ट, सुमित लढ़ा, पवन फरक्या, अनिल नायक, नवीन पाटीदार, राहुल पटेल, संतोष गुर्जर, रोहित पटेल, सूरज राठौड़, भगत धनगर, मंगलसिंह चौहान, मनोज सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद थे।

पाकिस्तान और वामपंदी छात्र संगठन विरोधी नारे लगाते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...