वालीबॉल: सेमीफाइनल और फाइनल मैच आज
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शनिवार को दो दिनी विधायक कप वालीबॉल स्पर्धा शुरू हुई। आयोजन जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग करवा रहा है। इसमें पहले दिन 6 मुकाबले हुए। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे।
दोपहर 1 बजे विधायक कैलाश चावला, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर की मौजूदगी में कुकड़ेश्वर व मनासा की ए टीम के बीच शो मैच के साथ स्पर्धा शुरू हुई। शाम पांच बजे तक चली इसमें 6 मुकाबले हुए। तीन पाली में 15-15 अंक के मुकाबले हुए। खेल शिक्षक संजय पुरोहित, रमेश गुजेटिया, रूपेश मांदले, दीपक जोशी, नरेंद्र व्यास ने स्पर्धाएं कराईं। खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी विजय सलाम ने बताया भाटखेड़ी, कुकड़ेश्वर, मनासा, आंतरी, महागढ़, पड़दा, भाटखेड़ी सहित आसपास के गांव की 13 टीमों ने भाग लिया। शनिवार को भाटखेड़ी-ए व कुकड़ेश्वर के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। इसमें भाटखेड़ी ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को भाटखेड़ी फाइनल मुकाबले में खेलेंगी।
सेमीफाइनल व फाइनल आज - रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों के साथ स्पर्धा का समापन हो जाएगा। खेल शिक्षक दीपक जोशी ने बताया दोपहर करीब 3 बजे मनासा-कुकड़ेश्वर के बीच सेमीफाइनल होगा। विजेता टीम फाइनल में भाटखेड़ी की ए टीम से खेलेगी। समापन पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्राइवेट बस यूनियन विजेता टीम को 5000, द्वितीय को मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर 3100 और तृतीय विजेता को पार्षद किशोर जोलानिया 1100 रुपए का नकद पुरस्कार देंगे।
शनिवार को इन्होंने जीते मुकाबले
विजेता हारी
विजय क्लब उत्कृष्ट मनासा भाटखेड़ी
मनासा-ए विजय क्लब भाटखेड़ी
मनासा-ए पड़दा ए
मनासा फ्रेंड्स क्लब पड़दा
कुकड़ेश्वर मनासा
थाना थाना
सेमीफाइनल में
भाटखेड़ी-ए कुकड़ेश्वर
वालीबॉल स्पर्धा में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।