मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 15 से
जिले के उत्कृष्ट विद्यालय और मनासा, जावद और नीमच विकासखंड के मॉडल स्कूलों में 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लियए 15 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। आखिरी तारीख 29 फरवरी है।
यह जानकारी शनिवार को जिला पंचायत हुई प्राचार्यों की बैठक में डीइओ केसी शर्मा ने दी। वे 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक भी ली। डीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा किसी भी स्थिति में मुख्य परीक्षा का परिणाम बिगड़ना नहीं चाहिए। परिणाम सुधारने के लिए कमजाेर विद्यार्थियों के लिए अलग से रेमेडियल क्लास लगाएं। डीईओ ने कहा पिछले साल 10वीं व 12वीं में प्रदेश में जिला प्रथम रहा था। इस बार भी हमें प्रथम आना है। इसके लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करना है। जिससे बेहतर रिजल्ट आ सके। सिद्धि शाला और दस्तक अभियान को लेकर प्राचार्यों से चर्चा कर बताया कि इसी हफ्ते इसे अभियान को शुरू करना है। 10वीं व 12वीं के परीक्षा के केंद्र को लेकर संकुल प्राचार्य से व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
डीईओ ने दी जानकारी