‘आप’ नेता आज करेंगे दौरा
मनासा | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को मनासा तहसील क्षेत्र के गांवाें का दौरा करेंगे और ग्रामीणों से रूबरू होंगे। तहसील संयोजक रमेश गुर्जर ने बताया पार्टी के नवीन अग्रवाल, अशोक सागर, कमलेंद्रसिंह भदौरिया सुबह 9.00 बजे मनासा पहुंचेंगे। कार्यकर्ता अल्हेड़, भाटखेड़ी, पड़दा, नवलपुरा, मालाहेड़ा, हाड़ी पिपलिया, सारेलिया, फोफलिया, बरखेड़ा, बरखेड़ी, हांसपुर, डांगड़ी, बर्डिया, महागढ़, लोड़किया, नलखेड़ा, ढांकनी, चुकनी, जालीनेर के साथ सावनकुंड पहुंचेंगे।