पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1100 से ज्यादा शिक्षक कराएंगे बोर्ड की परीक्षा

1100 से ज्यादा शिक्षक कराएंगे बोर्ड की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रेंडमाइजेशन आधार पर जिले में 52 केंद्राध्यक्ष सहित 1084 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए परीक्षा सामग्री शनिवार सुबह नीमच आ जाएगा। यह 23 फरवरी को वितरित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 12वीं की परीक्षा 1 व 10वीं की 2 मार्च से शुरू होगी। इसमें 19 हजार 852 विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने जिले में 52 केंद्र बनाए हैं। इसके लिए 52 केंद्राध्यक्ष और 178 सहायक केंद्राध्यक्ष बनाए हैं। 1002 शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई है। रेंडमाइजेशन आधार पर कर्मचारी को जो भी सेंटर मिला है उसे परीक्षा के दौरान वहीं उपस्थित रहना होगा। अन्य जिले की उत्तरपुस्तिकाएं भी जिले को मिलेगी। मूल्यांकन प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया 17 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।

आज मिलेगी परीक्षा सामग्री
माध्यमिक शिक्षा मंडल से जिले को करीब डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाएं मिल चुकी हैं। प्रश्न-पत्र व अन्य सामग्री शनिवार शाम तक मिल जाएंगी। यह उत्कृष्ट स्कूल में बनाए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। बाहर जवानों का पहरा होगा। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया 23 एवं 24 फरवरी को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। यह पुलिस की की मौजूदगी में संबंधित थाने पहुंचाई जाएगी। परीक्षा वाले दिन थाने से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र व उत्तरपुस्तिकाएं ले जाने और वापस जमा कराने की जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष की रहेगी।

खबरें और भी हैं...