पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 मार्च को आएगी नेक की टीम, 6 तक करेगी कॉलेज की मॉनीटरिंग

4 मार्च को आएगी नेक की टीम, 6 तक करेगी कॉलेज की मॉनीटरिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज में 4 से 6 मार्च तक नेशनल असेसमेंट एक्रेडिटेशन कमेटी (नेक) की टीम निरीक्षण करेगी। इसके लिए कॉलेज का दावा है कि 70 फीसदी तैयारी हो गई है। 21 फरवरी तक 100 फीसदी तैयारी हो जाएगी। नेक से काॅलेज को ए ग्रेड मिलती है तो रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन) से अनुदान मिलेगा वहीं मप्र शासन से भी 15 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

नेक के निरीक्षण में यदि इस कॉलेज को बेहतर सुविधा देने वाला पाया जाता है टीम इसे ए ग्रेड देगी। कॉलेज मिलने वाली सारी सुविधाएं टीम को बताने के लिए पीपीटी (पावर पाइंट प्रजेंटेशन) तैयार कर लिया गया है। टीम 4 मार्च को आएगी और 6 मार्च तक यहां रहेगी। इसमें टीम में शामिल होकर श्री माता वैष्णोदेवी यूनिवर्सिटी काकरयाल कटला जम्मू-कश्मीर के वाइस चांसलर सुधीर के. जैन, डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद के एकेडमिक डाइरेक्टर रवि गौर और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर यूपी के प्रिंसिपल माया शंकर सिंह आएंगे। सब कुछ ठीक रहा और पीजी काॅलेज को एक ग्रेड मिली तो रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन) से अनुदान मिलेगा वहीं मप्र शासन से भी 15 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कॉलेज में शोध क्षेत्र के रास्ते खुलेंगे। फैकेल्टी व शिक्षा व नए पाठ्यक्रमों का समावेश होगा। नए अपडेट कोर्स की शुरुआत होगी। रिसर्च के क्षेत्र में जिले के छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी। स्किल प्रोग्राम की शुरुआत होगी जिसके पाठ्यक्रमों में समय-समय पर नए फैकल्टी के साथ सब्जेक्ट व सिलेबस आवश्यकतानुसार अपडेट होंगे।

नेक के लिए अभी हमारी तैयारी 70 फीसदी हाे चुकी है। कुछ काम बचे हैं जिसकी तैयारी चल रही है। पूर्व के नैक निरीक्षण में इस कॉलेज को बी-ग्रेड प्राप्त हुआ था हमारा तो प्रयास है कि इस कॉलेज को ए-ग्रेड प्राप्त हो जिससे जिले के छात्रों को और बेहतर से बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम मिले। डॉ. देवेंद्रसिंह राठौर, प्राचाय- पीजी कॉलेज, नीमच

70 फीसदी तैयारी पूरी
यह होना है बाकी
डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कॉलेज के दीवार और फर्नीचर का रंगाई पुताई का काम चल रहा है। शिक्षका रूम सफेद, गैलरी क्रीम रंग की होगी वहीं कॉलेज के बाहरी दीवारें हल्के पीले रंग से पुतवाई जा रही है। बाउंड्रीवाॅल बनाने का काम भी चल रहा है। गार्ड के लिए रूम बन रही है।

कॉलेज में यह काम हो चुका है पूरा
शिक्षकों के डाक्यूमेंट व्यवस्थित करना, लेब, लाइब्रेरी, सभी प्रोफेसरों के आईकार्ड, साइकिल स्टैंड, छात्रावास तैयार, कॉलेज परिसर वाई-फाई, ई-लाइब्रेरी तैयार हो गई है।

इन मापदंडों पर होगा मूल्यांकन
पाठ्यक्रम

अध्यन /अध्यापन

मूल्यांकन

शोध में नवाचार

अधोसंरचना विकास

प्रबंधन नेतृत्व

उत्कृष्ट परंपराएं

आधुनिक हो रहा रिसर्च सेंटर
विभाग प्रभारी डॉ वीके जैन ने बताया काॅमर्स और मैनेजमेंट का रिसर्च सेंटर अाधुनिक किया जा रहा है। इसमे इंट्रैक्टिव बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसेके कमरे को नया लुक दिया जा रहा है। पहले कमरा छोटा था। अब इसके लिए बड़ा कमरा अलॉट किया गया है। काॅमर्स और मैनेजमेंट सेंटर से 16 लोग पीएचडी कर कर रहे हैं। यहां से 9 लोग पीएचडी कर चुके हैं। इसलिए कॉलेज के स्टॉफ सेंटर को लेकर ज्यादा सजग हैं।

प्रोफेसर शर्मा व डॉ. जैन कॉमर्स व मैनेजमेंट रिसर्च सेंटर के बारे में बात करते हुए।

खबरें और भी हैं...